फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When SP declared victory, BJP said - misleading propaganda

Ambedkar Nagar News: सपा ने बताई जनता की जीत, तो भाजपा ने कहा-भ्रामक प्रचार

Tue, 04 Jun 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
When SP declared victory, BJP said - misleading propaganda
अंबेडकरनगर। लोकसभा अंबेडकरनगर सीट का परिणाम आने के बाद अलग-अलग पार्टियों के जिलाध्यक्षों ने अलग-अलग तरह की खुशी का इजहार किया। सपा जिलाध्यक्ष ने जहां जीत की खुशी दिखाई तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम यहां जरूर हारे हैं लेकिन केंद्र में सरकार बनाकर सेवा करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें कमजोर समझने वालों को नसीहत मिल गई है।
विज्ञापन



भ्रामक प्रचार की है जीत
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत सपा की नहीं, बल्कि विपक्षियों द्वारा संविधान खतरे में जैसे भ्रामक प्रचार किए जाने का नतीजा है। जनता अभी भी भाजपा की नीतियों से खुश है। कार्यकर्ताओं को मायूस होने की जरूरत नहीं है। हम केंद्र में सरकार बना रहे हैं, जनता के लिए और मजबूती से काम करेंगे।
विज्ञापन



हमने ली जनता की सुध
सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने जीत पर जिले की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ा गया। 10 वर्ष तक केंद्र जबकि सात वर्ष की प्रदेश सरकार ने जिले के विकास को लेकर कुछ भी नहीं किया। जनता को सिर्फ भावनाओं में उलझाए रखने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है। हम सभी इसी मुद्दे को लेकर कायम रहे। इसका नतीजा रहा कि जनता ने जीत का सेहरा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख वोट तीज के समान
बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी बसपा के वोटर चट्टान की तरह खड़े रहे। पार्टी प्रत्याशी को लगभग दो लाख वोट मिलना जीत के समान है। हम सभी हार की समीक्षा कर रहे हैं। संगठन को बूथस्तर तक मजबूत करने को लेकर हम पूरी मजबूती से काम करेंगे। बसपा को यहां कमजोर समझने की भूल करने वालों को सबक मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed