फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Welcomed MLC

एमएलसी का किया स्वागत

Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Welcomed MLC
श्रवणक्षेत्र। विधान परिषद सदस्य बनने के बाद जनपद आगमन पर पूर्व आईएएस अरविन्द शर्मा का शनिवार को भाजपा नेताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। जिले की पूर्वी सीमा से लेकर पश्चिमी छोर तक स्वागत समारोह का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

पूर्व आईएएस विधान परिषद सदस्य अरविन्द शर्मा का शनिवार को कटेहरी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राना रणधीर सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया। राना रणधीर ने एमएलसी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
विज्ञापन

अरविन्द ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आम जनमानस के विकास को प्राथमिकता के आधार पर तय किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को न सिर्फ जनता तक पहुंचाए वरन उसका लाभ भी उन्हें दिलाने की तत्परता दिखाएं। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, वरिष्ठ नेता आदित्य शुक्ल, दुर्गा प्रसाद तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, सौरभ सिंह, जमुना सिंह व राकेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तदर्थ शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधान परिषद सदस्य को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने के साथ कई अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी। उधर यादवनगर सीमा पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं के साथ एमएलसी की अगुवानी की। अकबरपुर के निकट शिवबाबा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता आनन्द बहल, विवेक पाण्डेय, सोनू विश्वकर्मा, शिवम पाण्डेय आदि ने एमएलसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed