{"_id":"60bbc1c78ebc3ef43a353fc9","slug":"weekend-partial-curfew-blown-up-ambedkar-nagar-news-lko5811449120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड आंशिक कर्फ्यू की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड आंशिक कर्फ्यू की उड़ीं धज्जियां
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अनलॉक के बाद पहले वीकेंड आंशिक कर्फ्यू की शनिवार को जगह-जगह धज्जियां उड़तीं दिखीं। न सिर्फ जिला मुख्यालय बल्कि जिले के अन्य कई क्षेत्रों में भी जगह-जगह दुकानें खुली रहीं। ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने की सुध जिम्मेदारों को नहीं रही। उधर, आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए प्रमुख चौराहों व मार्गों पर बैरियर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क वालों से जुर्माना भी वसूला गया।
आंशिक कर्फ्यू का जिले में पूरी तरह असर नहीं दिख रहा है। जगह-जगह इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न सिर्फ बाजारों में भीड़ दिख रही है, बल्कि दुकानें भी जगह-जगह खुली हुई थीं। शनिवार को अकबरपुर नगर के शहजादपुर, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, नई सड़क के साथ ही टांडा, बसखारी, जलालपुर, जहांगीरगंज, कटहरी समेत कई अन्य प्रमुख बाजारों में शनिवार को कई तरह की दुकानें खुली रहीं। इन दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा।
उधर, आंशिक कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए शनिवार को पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में जगह-जगह बैरियर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क वालों का न सिर्फ चालान किया गया, बल्कि जुर्माना भी लगाया गया। उन्हीं लोगों को बैरियर पार करने दिया जा रहा था जो घर से बाहर निकलने का ठोस कारण बता रहे थे। इस बीच एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि आंशिक कर्फ्यू का शनिवार को पूरी सख्ती से पालन कराया गया। दुकान खुलने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि किसी ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।