फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Weather Clear

मौसम साफ होने से मिली राहत

Sat, 14 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Weather Clear
अंबेडकरनगर। शुक्रवार को बारिश व ठंड के बाद शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकली। मौसम साफ होने से शुक्रवार को अस्तव्यस्त हुआ आम जनजीवन शनिवार को पटरी पर लौट आया। जिला मुख्यालय के अलावा अन्य छोटी बड़ी बाजारें लगभग पूरे दिन उपभोक्ताओं से गुलजार रहीं। मौसम के फिर से खराब होने की संभावना को देखते हुए लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर जरूरत के सामानों की बढ़ चढ़कर खरीददारी की। उधर मौसम साफ होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

गुरुवार रात अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला शुक्रवार को भी लगभग पूरे दिन जारी रहा था। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई थी। ठंड के बढ़ने व बारिश के होने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया था। उम्मीद थी कि शनिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन अनुमान के विपरीत रहा। सुबह से ही मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप निकल आई। इससे ठंड से ठिठुर रहे लोगों को जहां राहत मिली, वहीं शुक्रवार को बेपटरी हुआ आम जनजीवन शनिवार को सामान्य रहा।
विज्ञापन

उधर मौसम सामान्य होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली। अकबरपुर के किसान संजय वर्मा व सजीवन जायसवाल ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश से गेहूं की बुआई दो तीन दिन विलंब हो गई। यदि धूप अच्छी निकली तो, सोमवार तक बुआई कर दी जाएगी। भीटी के किसान सुनील कुमार व प्रदीप कुमार ने कहा कि बारिश ने उन्हें चिंतित कर दिया था। अब जबकि बारिश का दौर नहीं है और धूप भी निकल आई है, तो इससे दो तीन दिन में गेहूं की बुआई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed