फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waterlogging crisis in Akbarpur will get rid of

अकबरपुर में जलभराव संकट से मिलेगी निजात

Sun, 24 Jul 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging crisis in Akbarpur will get rid of
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से जूझने वाले नागरिकों के लिए राहत की खबर है। शीघ्र ही न सिर्फ चार बड़े कच्चे नालों को पक्का किया जाएगा, बल्कि अकबरपुर-अयोध्या मार्ग व अकबरपुर-टांडा मार्ग पर नए बड़े नाले भी बनाए जाएंगे। ऐसा होनेे से नगर में जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान अकबरपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसमें विशेष रूप से अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, कृषि भवन के पास, कलेक्ट्रेट के निकट का क्षेत्र, बस स्टेशन क्षेत्र, सब्जी मंडी क्षेत्र शामिल हैं। बीते वर्ष में जब तमसा नदी में उफान हुआ था, तो जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लगभग आधा शहर बाढ़ की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

दुकानों व प्रतिष्ठानों में पानी घुस जाने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा था। उस समय जलभराव की समस्या दूर करने के लिए अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने आधा दर्जन पंपसेट व मशीनों की खरीद भी की थी। इस बरसात में फिर जल निकासी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में जलभराव की समस्या दरअसल नालों की समुचित व्यवस्था न होना है। अकबरपुर नगर में चार बड़े पक्के नाले सीओ आवास के निकट के अलावा शास्त्रीनगर, रगड़गंज व लोरपुर में बने हुए हैं। इसके अलावा 105 छोटे नाले व 630 नालियां भी हैं। इन नालों व नालियों का पानी तमसा नदी में जाता है।
इसके साथ ही चार बड़े कच्चे नाले भी है, जो लोरपुर, बसखारी मार्ग स्थित औलियापुरम कॉलोनी, गांधी आश्रम के पीछे व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग पर स्थित हैं। इन्हीं चार कच्चे नालों को अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने पक्का बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अकबरपुर-अयोध्या मार्ग व अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर एक-एक बड़े नाले के निर्माण की भी योजना है। ऐसा होने से जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

अकबरपुर नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से अकबरपुर-अयोध्या मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नालोें का निर्माण कराया जाएगा। कच्चे नालों के निर्माण के सत्यापन का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही इसे पूरा कर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed