{"_id":"66882e8e7402c0d34903da9e","slug":"waterlogging-and-transportation-system-will-be-improved-with-rs-125-crores-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117599-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सवा करोड़ से सुधरेगी जलभराव और आवागमन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सवा करोड़ से सुधरेगी जलभराव और आवागमन की व्यवस्था
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत क्षेत्र के 11 वार्डों की दशा जल्द ही सुधरेगी। सवा करोड़ रुपये से अधिक लागत से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग कार्य के साथ ही नई नाली निर्माण कराते हुए क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त किया जाएगा। इससे लगभग 35 हजार की आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, लोगों को जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 15 में से 11 वार्डों में जलभराव व आवागमन समस्या दूर करने के लिए कई प्रकार के निर्माण कार्यों को बीते दिनों हुई बोर्ड की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई थी। एक करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपये की लागत से होने वाले निर्माण के लिए लोकसभा चुनाव से पहले ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इससे संबंधित वार्ड के लोगों को उम्मीद बंधी है कि जल्द ही जलभराव व आवागमन जैसी समस्या से जल्द ही निजात मिल जाएगी ।
इस बीच अब निर्माण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। नगर पंचायत कार्यालय के अनुसार राज्यवित्त आयोग के तहत होने वाले निर्माण कार्यों के लिए टेंडर 13 जुलाई को खुलेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जुलाई के अंतिम सप्ताह से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। संबंधित निर्माण से लगभग 30 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल कई वार्डों में नालियों के क्षतिग्रस्त हो जाने से जलभराव की समस्या हो जाती है। इसके अलावा कई मोहल्लों की गलियां भी क्षतिग्रस्त हैं। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को जलभराव व आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
होंगे ये निर्माण कार्य
अंबेडकरनगर वार्ड में रामधारी के घर से संतलाल के घर तक सीसी मार्ग निर्माण, मोदीनगर में डीह बाबा के स्थान से रामबुझारत के घर तक इंटरलॉकिंग, लोहियानगर वार्ड में डह बाबा स्थान पर चबूतरा, टाइल्स व इंटरलॉकिंग, इसी वार्ड में रामफेर यादव के घर से रामबिलास के खेत तक सीसी मार्ग, वसुधानगर वार्ड में बब्लू सिंह के घर से अमरेंद्र यादव के घर तक इंटरलॉकिंग, गांधीनगर वार्ड में हरीराम के घर से सीताराम यादव के घर तक इंटरलॉकिंग व त्रिलोकपुर पिचमार्ग से जयप्रकाश यादव के घर तक इंटरलॉकिंग, एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में छड्डू धुलाई सेंटर से राधेश्याम पांडेय के कार्यालय तक इंटरलॉकिंग, तिलकनगर वार्ड में बलिकरन के घर से मोबीन के घर तक नाली निर्माण, इसी वार्ड में गौतम की दुकान से मोतीलाल गुप्ता के घर तक नाली निर्माण, राजेसुल्तानपुर बाजार में विनोद सिंह के घर से मुन्ना सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग, राजेपुर मुख्य मार्ग से रामप्रसाद यादव के घर तक इंटरलॉकिंग, लोहियानगर में पंचायत भवन के सामने से रामप्रसाद के घर तक इंटरलॉकिंग व वार्ड पांच में सत्येंद्र सिंह के घर से सत्येंद्र के खेत तक सीसी रोड का निर्माण कार्य होंगे। इसके अलावा कई वार्ड में स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी।
शीघ्र शुरू होगा निर्माण
टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। - लक्ष्मी चौरसिया, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत