फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water will be delivered from door to door from five crores

पांच करोड़ से घर-घर पहुंचाया जाएगा पानी

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Water will be delivered from door to door from five crores
अंबेडकरनगर। पांच करोड़ की लागत से जिले की चार ग्राम पंचायतों में घर-घर पानी उपलब्ध कराने की जीवन मिशन योजना की जल्द ही शुरुआत होगी। इसमें न सिर्फ ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल की स्थापना की जाएगी, बल्कि पाइप लाइन बिछाकर घर-घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। जुलाई के अंत में योजना के तहत काम प्रारंभ होने की उम्मीद है। इससे लगभग 15 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा। उधर, इस योजना के तहत 88 ग्राम पंचायतों में काम पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में बीते दिनों ही अमृत योजना का संचालन प्रारंभ हुआ था। इसके तहत ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल की स्थापना के साथ ही पाइप लाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाए जाने का प्राविधान है। कई नगरीय क्षेत्रों में अमृत योजना का समुचित लाभ आम जनता को मिल भी रहा है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना का संचालन केंद्र सरकार की ओर से किया गया है। इसमें भी ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक की स्थापना कर पाइप लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दिया जाना तय हुआ। योजना का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों को सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए मौजूदा समय में 88 ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 902 ग्राम पंचायतें हैं। प्रथम चरण में 88 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत काम प्रारंभ करने के बाद शासन ने चार नई ग्राम पंचायतों में योजना का लाभ ग्रामीणों को दिए जाने को मंजूरी बीते दिनों प्रदान की थी। पांच करोड़ रुपये की लागत से मुकुंदपुर, अलनपुर,, मानसपुर व शरीफपुर में दो डीपीआर की मंजूरी प्रदान हुई है। जल निगम कार्यालय के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह से संबंधित ग्राम पंचायतों में काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे लगभग 15 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
योजना के तहत 88 ग्राम पंचायतोें में चल रहा काम
जल निगम कार्यालय के अनुसार मौजूदा समय में 120 करोड़ रुपये की लागत से 34 डीपीआर पर 88 ग्राम पंचायतों में योजना के तहत काम चल रहा है। इसमें 34 ट्यूबवेल, 34 ओवरहेड टैंक की स्थापना की जा रही है। पाइप लाइन बिछाने के बाद जुलाई 2023 में संबंधित गांवों में पानी की आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। तमाम गांवों में पानी की टंकी बनकर तैयार हैं।

जल्द लाभ दिलाने की कोशिश
जल जीवन मिशन के तहत दो डीपीआर पर चार ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के काम कराकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का जल्द से जल्द लाभ दिलाने के सभी जरूरी प्रयास होंगे।
वकार हुसैन, अधिशाषी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed