फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water purifier machine installed in six schools

छह स्कूलों में लगी वाटर प्यूरीफायर मशीन

Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water purifier machine installed in six schools
अंबेडकरनगर। बलरामपुर फाउंडेशन ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। अकबरपुर नगर के तीन कॉलेजों में जहां छात्राओं की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड व वेंडिग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई है, वहीं पवित्र धाम शिवबाबा सहित करीब आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वाटर प्यूरीफायर मशीन की स्थापना कराई। चीनी मिल अकबरपुर के इस प्रयास की नागरिकों ने सराहना की है।
विज्ञापन

बलरामपुर फाउंडेशन की तरफ से अकबरपुर चीनी मिल महाप्रबंधक रमाशंकर प्रसाद ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सौगात भेंट की। अकबरपुर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज व सेंट जेवियर्स स्कूल में सेनेटरी पैड व वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई। जनसंपर्क अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि इसके अलावा फाउंडेशन की तरफ से पवित्र धाम शिवबाबा, प्राथमिक विद्यालय लखैचनपुर, प्राथमिक विद्यालय खेमापुर, प्राथमिक विद्यालय दरबन, प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर व प्राथमिक विद्यालय बरहा नियामत चक आदि विद्यालयों में वाटर प्यूरीफायर मशीन की स्थापना की गई। इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस मौके पर कारखाना प्रबंधक धनंजय सिंह सहित चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed