फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water is not coming in Rajbaha, farmers are worried about irrigation

Ambedkar Nagar News: रजबाहा में नहीं आ रहा पानी, सिंचाई के लिए किसान परेशान

Tue, 22 Apr 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 22 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming in Rajbaha, farmers are worried about irrigation
सूखी पड़ा जहांगीरगंज रजबाहा
राजेसुल्तानपुर। जहांगीरगंज रजबाहा में पानी न आने से जहां किसानों के उड़द, मक्का, गन्ना व मेंथा की फसल की सिंचाई किसानों को मजबूर होकर अपने निजी ट्यूबवेल के सहारे करनी पड़ रही है। समय पर पानी न आने के कारण यह रजबाहा किसानों के लिए सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज रजबाहा में पानी न आने के कारण जहां किसानों की फैसले सूख रही हैं। वहीं, किसानों को मजबूर होकर अपने निजी साधन से सिंचाई करना पड़ रहा है। जहांगीरगंज रजबाहा की लंबाई लगभग 62 किलोमीटर है, जो टांडा तहसील के शिबलीपुर से निकलकर आलापुर तहसील क्षेत्र के गढ़वल के पास पिकिया नदी में जाकर मिली है। इससे लगभग चार दर्जन से अधिक गांवों के 15 हजार से अधिक किसान प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसान बृजेंद्र वर्मा, मानिकचंद्र, सुरेश वर्मा ने बताया कि जहांगीरगंज रजबाहा में कभी भी समय से पानी नहीं आता है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। जब पानी की आवश्यकता किसानों को नहीं होती है, उस दौरान रजबाहा में पानी आता है, जिससे रजबाहा की पटरिया टूटने से किसानों की गेहूं की फसल पानी में डूबने से बर्बाद हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहांगीरगंज रजवाहे में पानी न आने से नकगदा, हुसेनपुर, जगदीशपुर, नारियाव, जहांगीरगंज, हरिहरपुर, आदमपुर, नसीरपुर, उमरी जलाल, अशरफपुर, सोल्हवा, केदरुपुर, करौंदी, हज्जीपुर, जल्लापुर, सकाशीपुर, कियामपुर, दशवतपुर, इटहिया, अहिरौली, रानीमऊ व गढ़वल सहित आदि गांव के किसानों को इसकी समस्याएं झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं जहांगीरगंज रजबाहे से संबंधित नरियाव, सिंहपुर, नेवारी, केसरपुर, समैसा, अंबारी बंगालपुर व चांडीपुर सहित अन्य माइनरें भी सूखी पड़ी हुई है।



किसानों को जल्द मिलेगा पानी
किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। अभी रजबाहा में पानी नहीं आ रहा है। पानी छोड़े जाने के लिए अधिकारियों से बात की गई है। इससे किसानों को सिंचाई में आसानी हो सके।

केके दिवाकर, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed