{"_id":"60ca354d8ebc3e323829272d","slug":"water-entered-the-houses-due-to-blockage-of-drainage-ambedkar-nagar-news-lko5827086101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी अवरुद्ध होने से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी अवरुद्ध होने से घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
टांडा। बीस वर्ष पूर्व बनी सार्वजनिक नाली को अवैध निर्माण के जरिए क्षतिग्रस्त कर बंद किए जाने से अजमेरी बादशाहपुर में जल निकासी का संकट खड़ा हो गया है। कई घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे नागरिकों में आक्रोश का माहौल है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक दिन पहले मंगलवार को तहसील पहुंचकर ग्रामीणों ने एसडीएम अभिषेक पाठक को शिकायती पत्र सौंपा। मांग की कि अविलंब नाली खुलवाई जाए। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को टीम के साथ मौके पर भेजा, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का निस्तारण न हुआ तो उन्हें प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा।
एक दिन पहले टांडा तहसील पहुंचे अजमेरी बादशाहपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम अभिषेक पाठक से शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलनिकासी के लिए करीब 20 वर्ष पहले सार्वजनिक नाली का निर्माण हुआ था। करीब दो वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों ने जबरन इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद से गांव में जलनिकासी का संकट खड़ा हो गया है। बरसात के दिनों में अक्सर ग्रामीणों के घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बीते वर्ष तत्कालीन एसडीएम महेंद्र पाल सिंह ने ग्राम प्रधान के माध्यम से अंडरग्राउंड नाली का निर्माण कराया था। उससे ग्रामवासियों की जलनिकासी हो रही थी। परंतु एक बार फिर उक्त लोगों ने नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे गांव में एक बार फिर जलनिकासी संकट गहरा गया है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से विवेक, सीमा, हरिराम, गुड़िया, नंदिनी, श्यामरथी, अमरजीत सहित 21 घरों में पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान सोनपति वर्मा व ग्रामीणों की शिकायत मंगलवार देरशाम एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि की टीम लेकर गांव पहुंचे, और जलनिकासी समस्या को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान न हुआ तो उन्हें प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा। एसडीएम ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास चल रहा है। जल्द ही जलनिकासी संकट को दूर करा दिया जाएगा।