फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water coolers at major intersections are not working

Ambedkar Nagar News: प्रमुख चौराहों के वाटर कूलर खराब

Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water coolers at major intersections are not working
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर पर हर दिन हजारों की संख्या में दूर-दराज से लोग जिला अस्पताल, कचहरी, कोर्ट सहित अन्य सरकारी विभागों के अलावा शहजादपुर चौक बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। गर्मी की तल्खी से गला सूखने पर इनको शीतल पानी ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में मजबूरी में लोगों को पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर पालिका अकबरपुर ने पांच वर्ष पूर्व शहर के छह भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों व बाजार में 11 लाख रुपये की लागत से छह वाटर कूलर लगवाए थे। अनदेखी व देखरेख के अभाव में अब वाटर कूलर बदहाल हैं। दिन का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को प्यास भी खूब लग रही है। ऐसे में यह वाटर कूलर लोगों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


चौराहे पर हनुमान मंदिर के निकट वाटर कूलर कूलर की टोटियां सूखी पड़ी थीं। टंकी में पानी नहीं था। स्टेबलाइजर तार भी निकला था। मीरानपुर के जावेद लखनऊ जाने के लिए बस तिराहे पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। प्यास लगने पर जब वाटर कूलर के पास पहुंचे तो टोटियों से पानी नहीं निकला। इस तिराहे पर हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। इसके बाद भी निकाय प्रशासन इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिराहे से चौक बाजार मेंं दाखिल होते ही बाएं हाथ पी लगा वाटर कूलर बदहाल नजर आया। टोटियां टूटी हुई हैं। ई रिक्शा चालक दिनेश अपना वाहन रोक कर वाटर कूलर पर अपनी प्यास बुझाने के लिए पहुंचे, तो वाटर कूलर की दशा देख उल्टे पांव वापस लौट पड़े। स्थानीय दुकानदारों ने वाटर कूलर को ठीक कराने की मांग की है।


तिराहे पर वाटर कूलर तो लगा है, लेकिन इसकी टोटियां गायब हैं। इसका प्रयोग लोग पानी पीने के लिए नहीं कर पा रहे हैं। पानी बहकर बर्बाद जरूरी हो रहा है। यही नहीं वाटर कूलर के ठीक सामने निकाय प्रशासन के कर्मचारियों ने लोहे का कूड़ादान खड़ा कर रखा है। इसके नाते यहां तक लोगों का पहुंचना तक मुश्किल है। यहां आने राहगीर इसकी दशा देखकर लौटते नजर आए।

जल्द ठीक कराए जाएंगे वाटर कूलर
शहर में शीतल पेयजल के लिए लगे जो वाटर कूलर खराब हैं। उन्हें ठीक कराया जाएगा। इसके निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं। जल्द ही उन्हें ठीक कराया जाएगा।
- चंद्र प्रकाश वर्मा, अध्यक्ष नपा अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed