फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water

अकबरपुर नगर के तीन वार्डों में जल्द शुरू होगी नई पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति

Thu, 29 Oct 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Water
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तीन वार्ड अमरौला, सदरपुर व अहरिया के वाशिंदों के लिए खुशखबरी है। अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रथम फेज में लगभग नौ करोड़ की लागत से बने एक ओवरहेड टैंक, तीन पंप हाउस व 39 किमी लंबाई में बिछी पाइप लाइन की टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। योजना से प्रथम चरण में 3137 घरों को एक-एक कर टेस्टिंग प्रक्रिया से जोड़ा गया है। टेस्टिंग की सफलता के बाद सुचारु रूप से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। उधर दूसरे फेज में सात वार्डों में 85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले छह ओवरहेड टैंक, 22 पंपहाउस व 185 किमी पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही इन वार्डों में भी टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने अमृत योजना का संचालन शुरू किया था। इसके तहत जगह जगह ओवरहेड टैंक व पंपहाउस की स्थापना कर नई पाइप लाइन द्वारा प्रत्येक घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान रखा गया। योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 10 वार्डों में लगभग 94 करोड़ रुपये की लागत से सात ओवरहेड टैंक, 25 पंपहाउस तथा लगभग सवा दो सौ किमी लंबाई में पाइप लाइन का निर्माण कर जलापूर्ति किए जाने को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी।
विज्ञापन

प्रथम फेज में 8 करोड़ 81 लाख 38 हजार रुपये की लागत से सदरपुर, अमरौला व अहरिया वार्ड में बीते दिनों एक ओवरहेड टैंक, तीन पंपहाउस व 39 किमी लंबाई में पाइपलाइन बिछाई गई। साथ ही तीन हजार से अधिक घरों को पाइप लाइन से जोड़ दिया गया। इन घरों तक अलग अलग चरण में टेस्टिंग किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद अब नगर पालिका प्रशासन ने टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अर्बन विशेषज्ञ रवि कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रथम फेज में तीनों वाडों के गंजा, डड़वा, भिटवा मोहल्लों के 3137 घरों में प्रथम चरण में टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इन वार्डों में पेजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दूसरे फेज में 85 करोड़ 39 लाख की लागत से नासिरपुर बरवां, ऊंचेगांव, गौसपुर, गोविंदगनेशपुर, सिझौली, मालीपुर रोड व गौहन्ना वार्ड में छह ओवरहेड टैंक, 22 पंपहाउस व 185 किमी पाइप लाइन का निर्माण किया जाना है। शासन से प्राप्त 65 करोड़ रुपये की राशि से लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 185 किमी पाइपलाइन के सापेक्ष 90 किमी पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद कुछ वार्डों में टेस्टिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्ड अमरौला, सदरपुर व अहरिया में टेस्टिंग का कार्य जारी है। आने वाले दिनों में सुचारु रूप से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। दूसरे फेज में सात वार्डों में तेजी से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही इन वार्डों में भी टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
- सरिता गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed