{"_id":"5da0b8b28ebc3e93c8166b00","slug":"wall-get-down-ambedkar-nagar-news-lko4863123154","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन घर ढहा, दो मासूम समेत चार बच्चे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन घर ढहा, दो मासूम समेत चार बच्चे दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना अंतर्गत छाछू मोहल्ला में शुक्रवार अपराह्न निर्माणाधीन पक्के मकान की दीवार अचानक ढह गई। इससे वहां खेल रहे दो मासूम समेत चार बच्चे दब गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने मलबे में दबे चारों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
बीते दिनों हुई लगातार बारिश का दौर तो थमे लगभग एक सप्ताह हो गया, लेकिन उसका कहर अभी भी जारी है। मकानों ढहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अपराह्न भी जलालपुर थाना अंतर्गत छांछू मोहल्ला में एक निर्माणाधीन पक्के मकान की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर दो मासूम समेत चार बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी सुरेश मकान का निर्माण करा रहा है। किसी कारणवश बीते कुछ दिनों से मकान का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
शुक्रवार दोपहर करीब मोहल्ले के ही मोहम्मद अनीस (14), इरफान (8), मरियम फातिमा (4) व आसिफ (5) निर्माणाधीन मकान के निकट खेल रहे थे। इसी बीच अचानक एक बड़ी दीवार ढह गई, जिससे वे चारों उसके मलबे में दब गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में मलबा हटाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया। अथक प्रयास के बाद चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उन्हें गंभीर चोटें आ चुकी थीं। गंभीरावस्था में चारों को जलालपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मोहम्मद अनीस की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मियों को भेजकर जानकारी कराई जा रही है। जो भी सहायता संभव है, वह पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम जलालपुर