फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wall collapsed in rain, woman died due to drowning

Ambedkar Nagar News: बारिश में ढही दीवार, महिला की दबकर मौत

Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed in rain, woman died due to drowning
जलालपुर/आलापुर (अंबेडकरनगर)। तेज बारिश के बीच शुक्रवार को दीवार गिरने से चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह शौच के लिए जा रही थी। इसी बीच पड़ोसी की दीवार गिर पड़ी। तहसीलदार आलापुर ने गांव पहुंचकर परिवार को नियमानुसार सभी जरूरी मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग गांव की रहने वाली गीता सिंह (50) शुक्रवार को बारिश थमने के बाद शौच के लिए घर से निकली थीं। वे पड़ोसी जितेंद्र सिंह के घर के निकट पहुंचीं तभी उनकी चहारदीवारी ढह गई। इससे वे उसकी चपेट में आ गईं। चीख पुकार के बीच स्थानीय लोग दौड़े और महिला को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन उन्हें स्थानीय सेमरा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पुत्र आदित्य व पुत्रियां ज्योति, वर्षा, मानसी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची कटका पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। उधर बाद में तहसीलदार आलापुर सुनील कुमार ने राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मामले में प्रशासन की तरफ से जल्द ही जरूरी सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed