फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waiting for the deployment of staff in the diagnostic lab for two years

Ambedkar Nagar News: डायग्नोस्टिक लैब में दो वर्ष से स्टाफ की तैनाती का इंतजार

Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Waiting for the deployment of staff in the diagnostic lab for two years
अंबेडकरनगर। राजकीय पशु चिकित्सालय अकबरपुर परिसर में करीब 60 लाख रुपये खर्च कर बनी पशु चिकित्सा डायग्नोस्टिक लैब दो वर्ष से निष्प्रयोज्य पड़ी है। यहां पर एक चिकित्सक, दो लैब टेक्नीशियन व एक फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पा रही है। इससे जिले के पशुपालकों को बीमार पशुओं की जांच व समुचित इलाज कराने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

पशुधन व दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं पशुपालकों के लिए संचालित कर रही है। पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के साथ ही उनके बेहतर व त्वरित उपचार के लिए एंबुलेंस टीम भी काम कर रही है। इन सब के बीच करीब दो वर्ष पहले बनकर विभाग को हैंडओवर हुए अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक लैब को शुरू करने की सुध ही नहीं है।
विज्ञापन

लाखों की लागत से इस लैब की स्थापना का उद्देश्य पशुओं के गोबर, मूत्र व खून की जांच कर बीमारियों केा पता लगाना व इसके बाद उनका समुचित उपचार करना है। जिले में पहली बार पशुओं की बीमारियों की जांच के लिए बन रहे इस लैब को लेकर पशुपालकों में भी काफी उत्साह था। लेकिन दो वर्ष का समय बीत गया पशु चिकित्सा विभाग लैब के संचालन के लिए स्टाफ की तैनाती ही नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालकों ने जताई नाराजगी
पशुओं के उपचार में अहम भूमिका निभाने के उद्देश्य से बनाए गए लैब के शुरू न होने पर पशुपालकों ने नाराजगी जताई है। मरथुआ सरैया के पशुपालक संतराम वर्मा, बूढ़नपुर के महेेश शर्मा व पेठिया के सुरेंद्र त्रिपाठी ने अत्याधुनिक जांच केंद्र को जल्द शुरू कराने की मांग की। कहा कि पशुओं के उपचार के लिए यह काफी उपयोगी साबित होगा। शासन प्रशासन को स्टाफ की तैनाती कर जांच सेवा जल्द शुरू कराना चाहिए।


शासन को भेजा गया पत्र
डायग्नोस्टिक लैब विभाग को हैंडओवर हो चुका है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने के साथ ही स्टाफ तैनाती के लिए भी पत्र भेजा गया है। स्टाफ की तैनाती होते ही सेवा को सुचारु रूप से शुरू कराया जाएगा। - डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed