फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voting will be done through 706 ballot boxes

Ambedkar Nagar News: 706 मतपेटिकाओं के जरिए कराया जाएगा मतदान

Fri, 14 Apr 2023 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Voting will be done through 706 ballot boxes
अंबेडकरनगर। तीन नगर पालिका व चार नगर पंचायत के चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर दो मतपेटिकाएं रखी जाएंगी। ऐसे में 116 मतदान केंद्र के 353 मतदेयस्थल पर कुल 706 मतपेटिकाएं रहेंगी जबकि लगभग 35 मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका परिसर अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, राजलेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज के 139 वार्ड में चुनाव होना है। अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव बैलेट पेपर से होगा। इसके लिए कुल 704 मतपेटिकाओं का प्रयोग होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी के अनुसार प्रत्येक बूथ पर दो-दो मतपेटिकाएं रखी जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे में नगर पालिका क्षेत्र अकबरपुर के 103 पर 206 मतपेटिकाएं, टांडा में 88 बूथ पर 176 व जलालपुर के 48 बूथ पर 96 मतपेटिकाएं रखी जाएंगी। इसी प्रकार नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के 29 बूथों पर 58, इल्फिातगंज के 21 बूथों पर 42, राजेसुल्तानपुर के 30 बूथों पर 60 व जहांगीरगंज के 33 बूथों पर 66 मतपेटिकाएं रहेंगी। इसके अलावा लगभग 35 मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed