फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voting for Gram Pradhan and BDC member

ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के लिए मतदान

Sat, 01 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 01 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Voting for Gram Pradhan and BDC member
मतदान - फोटो : symbolic

पांच ग्राम प्रधान व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कार्य संपन्न हुआ। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ तो 61.22 प्रतिशत मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 20 जून को सात ग्राम प्रधान, एक बीडीसी व 68 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निपटी थी। पंथीपुर व संग्रामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए एक-एक प्रत्याशी उतरने के चलते उनके निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।
विज्ञापन


5 ग्राम प्रधान व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के चलते 1 जुलाई को मतदान हुआ। मतदान को लेकर लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह सात बजे से मतदान होना था लेकिन इससे पहले ही बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंचकर लाइन में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे समय बीतता गया, मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। खराब मौसम का भी मतदान पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भियांव विकास खंड के अंबरपुर व जलालपुर के बड़ेपुर, लाभापारा व लखनिया में ग्राम प्रधान के लिए होने वाले मतदान के लिए पूरे दिन बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही।

अकबरपुर विकास खंड के सुबारपुर में ग्राम प्रधान तथा बीडीसी के एक पद के लिए करतोरा व ककरडिला में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा। 1 जुलाई को 5 ग्राम प्रधान व 1 बीडीसी के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद 3 जुलाई को मतों की गणना संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों में होंगी। इसे लेकर शनिवार को संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।


उन्हें बताया गया कि किस तरह मतगणना प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराना है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि पांच ग्राम प्रधान व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए शनिवार को तीन विकास खंडों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया निपटाई गई। 3 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed