{"_id":"ce19ef4715721d38d0e6ca642e76a277","slug":"vote-tomorrow-in-tanda-and-akbarpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा व अकबरपुर में मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा व अकबरपुर में मतदान कल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर विकास खड में ग्राम प्रधान के 136 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1674 पद तथा टांडा विकास खंड में ग्राम प्रधान के 119 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1469 पदों के लिए होने वाले चुनाव को निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
उधर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए गुरुवार को अकबरपुर व टांडा विकास खड में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस व अर्धसैनिक बल के साथ रूटमार्च किया।
विज्ञापन
पहले चरण में रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज तथा दूसरे चरण में भीटी व कटेहरी विकास खण्ड में मतदान प्रक्रिया सकुशल निपटाने के बाद प्रशासन ने अब तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा विकास खण्ड में आगामी 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
अकबरपुर विकास खण्ड में ग्राम प्रधान के 136 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1674 तथा टांडा विकास खण्ड में ग्राम प्रधान के 119 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 1469 पद के लिए चुनाव होना है। दोनों विकास खंड में ग्राम प्रधान के कुल 255 व ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 3143 पद पर होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार 4 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि अकबरपुर विकास खण्ड में मतदान प्रक्रिया को निपटाने के लिए 379 पोलिंग पार्टियों में 1516 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि टांडा विकास खण्ड में 303 पोलिंग पार्टियों में 1212 कर्मचारियों को लगाया गया है। इस प्रकार दोनों विकास खण्ड में चुनाव संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को 662 पोर्टियों में 2728 कर्मचारी संबंधित विकास खंड के लिए रवाना होंगे।
उधर दोनों विकास खंड में होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए गुरुवार को एडीएम रामसूरत पांडेय व एएसपी पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने रूटमार्च किया। इस दौरान लोगों से आह्वान किया गया कि वे निडर होकर मतदान में भाग लें। चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने मतदान में गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो सख्ती से निपटा जाएगा।