फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voice to be raised in solidarity against oppression

उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता से उठानी होगी आवाज

Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Voice to be raised in solidarity against oppression
अंबेडकरनगर। महिला हिंसा व उत्पीड़न के खिलाफ भी महिलाओं को पूरी एकजुटता के साथ अपनी आवाज उठानी चाहिए। इसी से महिलाओं के अधिकारों का हनन थमेगा। यह आह्वान जन शिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने किया। वह सोमवार को महिलाओं की जागरूकता के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रही थी।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने के साथ ही स्वावलंबी भी बनना चाहिए। जब वह शिक्षित होंगी तो उन्हें न सिर्फ अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जानकारी होगी वरन किसी भी हिंसा से निपटने में भी खुद सक्षम बनेगी। घर हो चाहे ऑफिस हर जगह लड़कियां अक्सर भेदभाव व उत्पीड़न के साथ हिंसा का शिकार हो रही हैं। चाहे वो घरेलू हिंसा हो या शारीरिक व मानसिक यातनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक जयराम ने कहा कि महिलाओं व बेटियों को हिंसा के विरुद्घ मजबूती से आवाज उठाना चाहिए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लैंगिक आसामानताएं, कम उम्र में होने वाले जबरन और बिन मर्जी विवाह को रोकने, घरेलू हिंसा और किशोर किशोरियों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, दहेज प्रतिषेध समेत पीड़ित महिलाओं व लड़कियों की तलाश कर उन्हें अभियान के जरिए मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed