फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   voice against injustice

Ambedkar Nagar News: अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं

Thu, 15 Jun 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
voice against injustice
अंबेडकरनगर। महिलाओं व युवतियों को साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कोई अन्याय करे तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं। यह बात मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता अभियान के दौरान कही। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम में शामिल सिपाही प्रीति शुक्ला ने मुस्लिमपुर जगदीशपुर गांव पहुंचकर महिलाओं, युवतियों व किशोरियों से बात की। कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने साहस को कम न होने दें। अन्याय सहने से उसका दायरा बढ़ता जाता है। उसका तत्काल प्रतिरोध किया जाए तो न सिर्फ अन्याय करने वाले का मनोबल टूटता है वरन दोबारा ऐसा कृत्य करने से पहले उसे सोचना पड़ता है।
विज्ञापन

सिपाही अर्चना सिंह ने कोतूपुर में महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के बारे में बताया। कहा कि गर्मी व लू का दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने की जरूरत है। बेहतर खानपान के साथ पानी का सेवन अधिक करें। इसी तरह अहिरौली, महरुआ, अकबरपुर, भीटी आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed