{"_id":"648c9c911ef0799249081304","slug":"villagers-upset-ambedkar-nagar-news-c-13-1-292421-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोटा चयन में मनमानी पर बिफरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोटा चयन में मनमानी पर बिफरे ग्रामीण
Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोटा निरस्त कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रसूलपुर दियरा के ग्रामीणों ने अकबरपुर ब्लाक परिसर में प्रदर्शन किया। कहा गया कि कोटा चयन में निर्देश का पालन नहीं किया गया। उन्होंने मांग का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान शिवकुमारी, खुशबू, विमला, मनीषा, सरिता, सीता, पूजा, इंद्रावती, ममता, विद्यावती, उर्मिला आदि ने कहा कि बृहस्पतिवार को कोटे को लेकर चुनाव हुआ था। इसमें जिम्मेदारों द्वारा मनमानी की गई। शासन के निर्देशानुसार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता दी जानी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मनमाने ढंग से एक व्यक्ति को कोटा आवंटित कर दिया गया। कहा कि न सिर्फ कोटा निरस्त किया जाए बल्कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी की जाए। कोटा चयन में पूरी तरह पारदर्शिता लाई जाए। बाद में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।