फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers saved the life of deer

ग्रामीणों ने बचाई हिरन की जान

Sat, 30 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 30 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers saved the life of deer
हिरन - फोटो : demo pic

सरयू नदी के माझा क्षेत्र में शनिवार सुबह भटककर आए एक हिरन की जान ग्रामीणों ने बचाई। हिरन को घेर कर कुत्ते उसे नोच रहे थे। हिरन के चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया।

विज्ञापन


कुत्तों के काटने से हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने हिरन को अभिरक्षा में ले लिया और इलाज कराने के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। रविवार सुबह सरयू नदी के माझा क्षेत्र छज्जापुर में जंगल से भटककर एक हिरन आ गया। उसे वहां मौजूद 12 से अधिक कुत्तों ने घेर लिया और नोचने लगे।
विज्ञापन


हिरन के चीखने चिल्लाने पर कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाना चाहा, तो वे उन पर ही हमलावर हो गए। इस पर पहुंचे आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को मारकर भगाया। हालांकि कुत्तों के नोचने से हिरन गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायल हिरन को सुरक्षित कर सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर वन रेंजर सुरेंद्रनाथ पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घायल हिरन को अभिरक्षा में ले लिया और उसका इलाज कराया। वन रेंजर  ने बताया कि इलाज के बाद हालत ठीक होने पर हिरन को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed