फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers outraged over leasing of cremation ground

श्मशान घाट की जमीन का पट्टा देने से ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over leasing of cremation ground
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के अमौली मोहिउद्दीनपुर गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट की भूमि के एक भाग का पट्टा दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस मामले में उन्होंने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मेें कहा गया है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लेखपाल से मिलीभगत कर श्मशान घाट के ही कुछ भाग का पट्टा ले लिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पूर्व प्रधान सत्यदेव चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, रामउजागिर, जानकी देवी, हरीराम, शशि पटेल, प्रमोद तिवारी, राधा देवी, सुमन पटेल, माया देवी ने कहा कि गांव के बाहर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी के किनारे शव का दाह संस्कार होता चला आ रहा है। इसे देखते हुए बीती 12 जनवरी को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में नदी के किनारे का 12 बिस्वा भूखंड श्मशान घाट के नाम कर दिया गया था। इसके एक तरफ गांव के ही एक व्यक्ति का पट्टा था। पूर्व में उसके द्वारा खेती की जाती थी, लेकिन अरसे उसके द्वारा खेती नहीं की गई। नतीजा यह रहा कि संबंधित पट्टे की भूमि पर जंगली घास उग आई है।
विज्ञापन

अब संबंधित व्यक्ति ने लेखपाल से मिलीभगत कर श्मशान घाट की भूमि का पट्टा करा लिया। बुधवार को लेखपाल ने उसे जुतवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए ऐसा करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि न सिर्फ उसका पट्टा निरस्त कराया जाए, बल्कि पूरे मामले की जांच कर संबंधित लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो कलेक्ट्रेट के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed