{"_id":"620aa37590db194d0a1162bb","slug":"villagers-opened-front-for-traffic-through-underpass-ambedkar-nagar-news-lko6178389179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास से आवागमन के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास से आवागमन के लिए ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के निनामपुर रेलवे क्रासिंग के पास अंडरपास से आवागमन बहाल करने के लिए जेसीबी से मिट्ट?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। शासन प्रशासन की उपेक्षा से आहत कटेहरी व आसपास के ग्रामीणों ने निनामपुर के पास रेलवे लाइन के नीचे बने अंडर पास को खोलने के लिए स्वयं ही मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को दर्जनों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन द्वारा बंद किए गए अंडरपास की मिट्टी समतल कर आवागमन लायक बनाने का कार्य शुरु कर दिया। फावड़े के साथ ही जेसीबी मशीन भी लगा दी गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास से आवागमन को बहाल कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। ऐसे में अब उन्हें स्वयं आगे आने के लिए विवश होना पड़ा है।
मालूम रहे कि अकबरपुर अयोध्या रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य शुरू होने से निनामपुर रेलवे क्रासिंग से आवागमन करने वाले दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की आवागमन मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले ग्रामीण रेलवे लाइन के ऊपर व बगल से बने अंडरपास से आवागमन कर लेते थे। परन्तु दोहरीकरण कार्य शुरू होने के बाद से रेलवे प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ गड्डे खोद दिए गए। इससे नागरिकों को आवागमन में मुश्किल हो रही है। नागरिक लगातार निनामपुर के पास समपार मार्ग या फिर अंडरपास मार्ग की निर्माण करते चले आ रहे हैं।
कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी इसे लेकर रेलवे अधिकारियों से वार्ता की। रविवार को आरपीएफ लगाकर अंडरपास व रेलवे लाइन के ऊपर से जो नागरिक आवागमन कर रहे थे। उन्हें भी रोक दिया गया था। इसके बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ शासन प्रशासन उनकी समस्या का संज्ञान नही ले रहा है, दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन उनके साथ मनमानी कर रहा है। इसके चलते ही सोमवार को सैकड़ों की संख्या में एकजुट ग्रामीणों ने स्वयं मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
अंडरपास से आवागमन बहाल करने के लिए मुहिम शुरू की गई। फावड़े के साथ ही ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन का सहयोग लिया। कुछ घंटों में अंडरपास से आवागमन को बहाल करने के लिए मिट्टी को समतल कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक यहां पर समपार मार्ग पर नए अंडरपास मार्ग का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक वह पहले से बने अंडरपास से आवागमन जारी रखेंगे।