{"_id":"60bbba0d8ebc3ed222442727","slug":"villagers-furious-due-to-garbage-disposal-near-the-population-created-a-ruckus-ambedkar-nagar-news-lko581138273","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के पास कूड़ा निस्तारण से भड़के ग्रामीण, किया हंगामा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के पास कूड़ा निस्तारण से भड़के ग्रामीण, किया हंगामा,
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बनगांव में कूड़ा निस्तारण से नाराज ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से मनमाने तरीके से आबादी के निकट कूड़ा निस्तारण पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। इसे लेकर बनगांव समेत करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा किया। शहर का कूड़ा लेकर पहुंचे वाहनों को ग्रामीणों ने लोनी नाले के किनारे बने निस्तारण स्थल पर कूड़ा डालने से रोक दिया। इसके बाद कर्मचारी वाहन लेकर लौट गए। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर व सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी के निकट कूड़ा डाले जाने से तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में अविलंब कूड़े का निस्तारण किसी अन्य स्थान पर कराया जाए, जिससे नागरिकों को मुश्किल न हो।
शहरों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए शासन के निर्देश पर जगह-जगह कूड़ा निस्तारण स्थल बनाया गया है। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर बनगांव ग्राम पंचायत में लोनी नाले के निकट कूड़ा निस्तारण स्थल बनाया गया है। कूड़ा निस्तारण स्थल के आसपास आबादी होने के चलते नागरिकों को काफी मुश्किल हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक कूड़ा निस्तारण स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर दो इंटर कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आए दिन वाहन कूड़े को खुले में लेकर पहुंचते हैं और मनमाने तरीके से कूड़े को डालकर चले जाते हैं। इतना ही नहीं बीच-बीच में कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे उसमें पॉलिथीन आदि के जलने से आसपास के कई गांवों में धुआं छा जाता है। इससे नागरिकों व बच्चों को दिक्कत हो रही है। कई बार कूड़ा निस्तारण को यहां पर रोके जाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारियों की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे नाराज आसपास के कई गांवों के ग्रामीण शनिवार को कूड़ा निस्तारण स्थल पहुंचे। यहां कूड़ा लेकर पहुंचे करीब आधा दर्जन वाहनों को कूड़ा डालने से रोक दिया। इसे लेकर ग्रामीणों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। परंतु ग्रामीणों के विरोध के चलते कर्मचारी वाहन लेकर मुख्यालय लौटने लगे और इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
स्थानीय गनेश कुमार, रामजनम वर्मा, परमानंद यादव, मुकेश यादव, राजितराम यादव, भोली, सीता देवी, रामरतन, कमलेश राजभर, शत्रुघ्न तिवारी, प्रिंस तिवारी व दीपक राजभर समेत 300 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर जेपी यादव को सौंपा। मांग की कि अविलंब यहां पर कूड़ा निस्तारण को रोका जाए। अन्य किसी स्थान पर निस्तारण किया जाए, जिससे नागरिकों को मुश्किल न हो। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अशोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया। कहा कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।