फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   villagers chase the police team

अतिक्रमणकारियों ने पुलिस टीम को दौड़ाया, खबर पढ़े..।

Mon, 15 Jun 2015 11:05 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 15 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसडीएम अकबरपुर पुलिस बल व राजस्व टीम लेकर गांव पहुंचे। वहां सख्ती का प्रयोग कर अवैध निर्माण हटवा दिया गया। इस दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र की दलित बस्ती छितूनी गांव में एक सार्वजनिक भूखंड पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था। गांव के लोग काफी समय से इस भूखंड से कब्जा हटवाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


दलितों का कहना है कि सरकारी कागजों में यह जमीन दलित आबादी के नाम से दर्ज है। इस पर दलित परिवारों के वैवाहिक आयोजन और अन्य सार्वजनिक कार्य होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पहले तो इन लोगों ने इस भूमि पर जबरन बैरीकेडिंग करा ली, इसके बाद अब उस पर रामलीला के लिए चबूतरे का निर्माण शुरू कर दिया गया। बैरीकेडिंग हटवाने की मांग पहले भी प्रशासन से की गई थी लेकिन न तो अकबरपुर पुलिस ने ध्यान दिया न ही न ही तहसील प्रशासन ने।

सोमवार को चबूतरे का निर्माण कराते देख दलित बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए। सभी दलित परिवार अपने मवेशियों के साथ टांडा रोड स्थित डीएम आवास पर पहुच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस पर जिलाधिकारी ने विवेक ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर अकबरपुर थाने से सिपाही छितुनी गांव कब्जा हटवाने के लिए पहुंचे। बताते हैं कि पुलिकर्मियों को देखते ही अतिक्रमणकारियों ने उन्हें दौड़ा लिया। पुलिसकर्मियों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा।
 
इसकी सूचना पर एसडीएम सदर पुलिस व राजस्व टीम लेकर तत्काल गांव पहुंचे। वहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उन्होंने दलित आबादी के लिए छोड़ी गई भूमि से बैरीकेडिंग हटवाया। चबूतरे के निर्माण को भी रुकवा दिया गया।

प्रदर्शन में शामिल रहे गांव के रतनाथ, अमरनाथ, अनुराग, आलोक कुमार, कृष्णकुमार, रामबचन, लीलावती, सुमित्रा, संजय, रवि कुमार व स्नेहलता आदि का कहना है कि जब तक अवैध कब्जा नहीं हटता है, तब वह चुप नहीं बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed