फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers blew up truck, threw stones at police

ग्रामीणों ने ट्रक फूंका, पुलिस पर पथराव

Sun, 11 Oct 2015 10:17 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक व क्लीनर परिचालक इससे पहले ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव भी किया।भड़के ग्रामीणों को नियंत्रित करने के लिए मौके परकई थानों की पुलिस के अलावा अलावा पीएसी भी बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इल्तिफातगंज-टांडा मुख्य मार्ग पर फरीदपुर गांव के निकट एक दुर्गा पूजा पंडाल बन रहा है। गांव निवासी युवक अजीत विश्वकर्मा (20) पुत्र प्रभुनाथ शनिवार को दोपहर के बाद इसी पंडाल को बनाने के लिए घर से गया था। बताते हैं कि देर शाम वह पैदल ही वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच फरीदपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस बीच इर्द गिर्द मौजूद लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया, और चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी।  हादसे से भड़के ग्रामीणों ने ट्रक को फूंक दिया। सूचना मिलते ही रोते पीटते युवक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर इब्राहिमपुर पुलिस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  पुलिस को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस पार्टी पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देख अलीगंज तथा टांडा कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों को भी मौके पर बुला लिया गया।


इसके बावजूद देर रात तक वहां हंगामे का माहौल बना रहा। बाद में किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर पुलिस ने माहौल शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पकड़े गए चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed