{"_id":"46d9ea4c5708cd1034423b8a6b193a3f","slug":"villagers-besieged-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को मंगुराडिला बाजार में मामूली कहासुनी के बाद मंगुराडिला गांव निवासी रामसजीवन यादव व चुरैला गांव निवासी सुशील कुमार के बीच मारपीट हो गई थी। बाद में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसी मामले को लेकर रविवार पूर्वाहन सुशील पक्ष के बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे।
विज्ञापन
यहां थाने के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस मनमानी कर रही है। बगैर किसी दोष के ही सुशील का चालान कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने ही उसकी जमकर पिटाई की थी। इसमें सुशील को चोटें भी आईं थीं। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने सुशील का बगैर मेडिकल कराए ही चालान कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग करते हुए कहा कि सुशील का पहले मेडिकल कराया जाए, इसके बाद रामसजीवन व अन्य के विरुद्ध एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। लगभग एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसएसआई शशिकांत ने आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन