{"_id":"652838218dca6dd9e80bbb96","slug":"villagers-adamant-on-demanding-action-against-electricity-workers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-4668-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े ग्रामीण
Thu, 12 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शांत कराया मामला
मोहिउद्दीनपुर गांव में हाईटेंशन तार गिरने से हुई थी किसान की मौत
संवाद न्यजू एजेंसी
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बिजली विभाग की लापरवाही से मोहिउद्दीनपुर गांव में एक दिन पहले हाईटेंशन तार गिरने से हुई किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। बुधवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण शव को गांव के पास गुजर रही सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए। इसकी सूचना मिलते ही सम्मनपुर पुलिस टीम गांव पहुंची। समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में सहनेमऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार हुआ।
बताते चलें कि एक दिन पहले मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी हौसिला प्रसाद मौर्य (45) के ऊपर खेत में काम करने के दौरान हाईटेंशन तार गिर पड़ा। करंट प्रवाहित होने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश भड़कने लगा। ग्रामीण उग्र न हों इसके लिए रात में ही एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर समुचित मदद का भरोसा दिलाया था।
हालांकि सुबह होने पर एक बार फिर ग्रामीण प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गए। इसकी खबर सम्मनपुर पुलिस को लग गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। आश्वासन दिया गया कि पीड़ित परिवार को जरूरी मदद दिलाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस टीम की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ।