फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villager's body found in pit under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गड्ढे मेें मिला ग्रामीण का शव

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villager's body found in pit under suspicious circumstances
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र की हजपुरा बाजार में सोमवार को जागवदास की कुटी के पास गड्ढे में संदिग्ध हालात में एक ग्रामीण का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर नागरिकों में चर्चा है कि शायद वह नशे में था और शौच के बाद पानी छूने के लिए गड्ढे के पास जाने के बाद वह गिर पड़ा और वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी बृजेश सोनी (45) का शव दोपहर बाद हजपुरा बाजार के निकट स्थित जागवदास की कुटी के पास एक गड्ढे में संदिग्ध हालात में मिला। इससे हजपुरा बाजारवासियों में हड़कंप मच गया। अमरतल गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के निकट गड्ढे में शव होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सम्मनपुर एसओ बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बृजेश ताड़ी पीता था। सोमवार को दोपहर वह हजपुरा बाजार में काफी देर से घूम रहा था। तीन बजे उसका शव बाजार के निकट गड्ढे में मिलने से नागरिकों में हड़कंप मच गया। बृजेश के तीन पुत्री व एक पुत्र है। घटना से बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवारीजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed