{"_id":"612539e58ebc3e887a34c3f7","slug":"village-heads-opened-front-against-tanda-bdo-ambedkar-nagar-news-lko5925875178","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा बीडीओ के विरुद्ध ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा बीडीओ के विरुद्ध ग्राम प्रधानों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सियाराम वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से मिला। नाराज प्रधानों ने टांडा बीडीओ पर भ्रष्टाचार व गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल उनका तबादला कराए जाने की मांग का एक ज्ञापन भी जिला पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित किया। आरोप लगाया कि बीडीओ की ढुलमुल कार्य प्रणाली के चलते न सिर्फ विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि मनरेगा योजना के तहत मनरेगा मजदूरों को समुचित कार्य भी नहीं मिल पा रहा है।
टांडा विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा विकास के नाम पर ग्राम प्रधानों व सचिवों पर धन उगाही का दबाव बनाया जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। इसका विरोध करने पर विभिन्न प्रकार की धमकी दी जाती है।
मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए डोगल न तैयार होने के कारण भुगतान में भी समस्या आ रही है। ज्ञापन देने वालों में शामिल ग्राम प्रधान महेंद्र वर्मा ब्लाक अध्यक्ष, सुल्तान पटेल, शिवमूर्ति यादव, सुनील यादव, हैदर अब्बास, अरविंद जायसवाल आदि ने मांग की कि ग्रामीणों के हित व विकास कार्यों के लिए आरोपी बीडीओ को तत्काल टांडा से हटाया जाए। यदि शीघ्र उनकी मांग पूरी न हुई तो प्रधान संघ आंदोलन को मजबूर होंगा।