फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vikas and Nidhi won the race

दौड़ में विकास व निधि ने मारी बाजी

Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vikas and Nidhi won the race
आलापुर (अंबेडकरनगर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने सोमवार को रामनगर के ग्रामीण खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रामनगर सुभाषचंद्र सरोज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बच्चों से प्रतियोगिताओं में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

खेल आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रामपुर इंडी पिंडी के विकास निषाद को प्रथम व रामसरपुर के अमन यादव को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में हुसैनपुर की निधि प्रथम व मधुआना की सुष्मिता दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में रतुआपार के अमन यादव प्रथम व सर्वेश सिंह नरियांव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

400 मीटर बालक वर्ग में दिलावरपुर के अमित चौहान प्रथम व नीबा के निशांत यादव दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर की दौड़ में हरिहरपुर के अभिषेक प्रथम तथा वीरखेत के अनिल यादव दूसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर बालक वर्ग में भीटी के उमेश यादव को प्रथम व परमेश्वरपुर के प्रशांत मिश्र को दूसरे स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 मीटर में अरमा के राहुल यादव ने प्रथम तो आमा दरवेशपुर के सचिन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग की प्रतियोगिता में लोहरा की टीम विजेता रही, वहीं बालिका वर्ग में विद्या प्रसाद मिश्र बालिका विद्यालय हुसेनपुर की टीम विजेता रही। लंबी कूद बालक वर्ग में शमशाद मसेना मिर्जापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में हुसैनपुर खुर्द के कार्तिकेय मिश्र प्रथम व हुसेनपुर खुर्द के आयुष पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र मौर्य, सूर्यनाथ, रामदास, अमरजीत यादव आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed