फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vigilance is necessary to avoid online fraud

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Vigilance is necessary to avoid online fraud
अंबेडकरनगर। साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पुलिस टीम जालसाजों पर सख्ती से कार्रवाई भी कर रही है। महिलाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह आह्वान सोमवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाते हुए एंटी रोमियो टीम ने किया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाने की एंटी रोमियो टीम के सिपाही प्रेमप्रकाश सिंह, विपिन यादव व सरस्वती ने बावली चौक पर जागरूकता अभियान चलाया। स्कूल से घर लौट रहे छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव व साइबर क्राइम की घटनाओं के प्रति जागरूक किया। कहा कि हमें इंटरनेट का लाभ उठाने के साथ ही सजगता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया पर चलने वाले फेक प्रचार सामग्रियों से बचने की जरूरत है। कभी भी किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। अपना बैंक डिटेल सहित अन्य निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करना चाहिए। अनावश्यक एप को मोबाइल में डाउनलोड न करने की सलाह दी। कहा कि फोन कर तमाम प्रलोभन देने वाले, राशनकार्ड, पैनकार्ड व एटीएम कार्ड आदि के सत्यापन का हवाला देने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवाना थाने के सिपाही नवीन सिंह, होमगार्ड बिंदू ने बेवाना में, महरुआ थाने की सिपाही सोनी गंगवार, अर्जुन मौर्य ने महरुआ चौराहा व अहिरौली की सिपाही रंजू प्रजापति ने कटेहरी बाजार में महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया।

कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सीधे महिलाओं की शिकायत सुनी जा रही है। ऐसे में महिलाएं व बेटियों को बेहिचक आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed