फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vidyavati left SP after not getting ticket

Ambedkar Nagar News: टिकट न मिलने से विद्यावती ने छोड़ी सपा

Thu, 20 Apr 2023 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vidyavati left SP after not getting ticket
अंबेडकरनगर। पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ सपा नेत्री विद्यावती राजभर ने खुद या फिर बेटी को नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित एक भावुक पत्र उन्होंने लिखा है।
विज्ञापन

सपा की पूर्व प्रदेश महासचिव विद्यावती ने कहा कि विगत 30 वर्षों से संगठन और पार्टी को आगे बढ़ाने में परिवार सहित भरपूर सहयोग किया। नेता मुलायम सिंह यादव ही उन्हें राजनीति में लाए और बेटी जैसा सम्मान भी दिया। लगातार पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों व आंदोलनों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करती रही।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में स्वयं या फिर बेटी को टिकट देने के लिए आवेदन किया लेकिन बसपा छोड़कर सपा में आए पूर्व मंत्री रामअचल राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके चलते ही पुत्री का टिकट नहीं मिल पाया। इससे आहत विद्यावती ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed