फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vehicle crushes contract worker going on duty, death

ड्यूटी जा रहे संविदा कर्मी को वाहन ने कुचला, मौत

Mon, 07 Mar 2022 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vehicle crushes contract worker going on duty, death
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर भगवानपुर गांव निवासी मनोज कुमार (38) रविवार देर शाम बाइक से एनटीपीसी जा रहा था। बताया जाता है कि वह एनटीपीसी के लिए काम करने वाली संस्था में संविदा कर्मचारी था। ड्यूटी के लिए ही वह घर से एनटीपीसी जा रहा था। जब वह सुलेमपुर के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जलालपुर निवासी संदीप कुमार (31) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह नगर के पास पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी संतराम (45) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय तमसा मार्ग के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी अनीस (22) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

आलापुर निवासी गंगाराम (67) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। अलीगंज थाना क्षेत्र के दहियावर निवासी आलोक कुमार (21) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed