फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccinations run in the midst of sultry heat

उमसभरी गर्मी के बीच चला टीकाकरण

Wed, 23 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vaccinations run in the midst of sultry heat
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को जड़ से उखाड़ फेकने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्रों व बूथों पर आने वाले नागरिकों को टीका लगाया जा रहा, बल्कि गांव गांव में भी शिविर के माध्यम से लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को भी उमसभरी गर्मी के बीच टीकाकरण अभियान चला। उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले को कोरोना मुक्त करने व कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए गांव-गांव में शिविर लगाकर टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को टीकाकरण का कार्य जारी रहा। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा अन्य बूथों पर टीका लगवाने के लिए सुबह से ही नागरिकों की लाइन लग गई। इसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। टीका लगवाने के लिए संबंधित बूथों पर सुबह से ही नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अपराह्न तक जारी रहा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बढ़ चढ़कर टीका लगवाएं। बगैर किसी अफवाह में पड़े न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed