{"_id":"60abe38f8ebc3eaca16e0afc","slug":"vaccination-is-necessary-to-prevent-corona-ambedkar-nagar-news-lko5794315129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी
विज्ञापन
महरुआ। कोरोना महामारी से निपटने में सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। संक्रमण न फैले, इसके लिए गाइडलाइन का पालन करने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन बहुत ही आवश्यक है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। यह विचार सोमवार को महरुआ जानकी मंदिर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सांसद रितेश पांडेय ने प्रकट किए। सांसद ने नागरिकों को कोरोना के खतरे के प्रति आगाह किया। कहा कि कोविड से घबराने की नहीं, बल्कि जागरूकता की जरूरत है।
सांसद रितेश पांडेय ने नागरिकों को कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने की सलाह दी। कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जा रही है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। इस बार बच्चों पर इसका ज्यादा प्रभाव होगा। ऐसे में जरूरत है कि सभी लोग बाहर की यात्रा न करें। जरूरत न हो तो घरों से न निकलें। बच्चों के साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उन्होंने सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। कहा कि शासन की ओर से कोरोना को लेकर जो भी गाइडलाइन जारी की जा रही है, उसका शत-प्रतिशत पालन करें। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 60 से अधिक नागरिकों की कोरोना जांच की। साथ ही करीब 25 लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर पप्पू पांडेय, सौरव, कार्तिकेय, कृष्ण कुमार व रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।