फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Utensil crisis will go away for MDM

Ambedkar Nagar News: एमडीएम के लिए दूर होगा बर्तनों का संकट

Mon, 22 Jul 2024 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Utensil crisis will go away for MDM
अंबेडकरनगर। जिले के 1326 परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के लिए बर्तनों का संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। नए बर्तनों की खरीदारी के लिए संबंधित स्कूलों में दो करोड़ 58 लाख रुपये की राशि भेज दी गई है। इससे संबंधित स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को एमडीएम के तहत मिलने वाले भोजन का सेवन करने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में एमडीएम योजना के तहत ज्यादातर बर्तन या तो पुराने हो गए थे या फिर टूट गए थे। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को योजना के तहत बनने वाले भोजन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों ही शासन ने योजना के तहत नए बर्तन खरीदे जाने का बजट निर्गत किया था।
विज्ञापन

इसका जिले के 1326 स्कूलों को लाभ मिला। बीएसए कार्यालय के अनुसार जिले के 1326 ऐसे परिषदीय स्कूल हैं जहां बर्तन पुराने होने के साथ ही टूट भी गए हैं, ऐसे स्कूलों का चिह्नांकन कर दो करोड़ 58 लाख रुपये की राशि संबंधित स्कूल के प्रबंध समिति के खाते में भेज दी गई। छात्रों की संख्या के आधार पर 10 हजार रुपये से 25 हजार रुपये तक की राशि भेजी गई है। इसके साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द बर्तन की खरीदारी कर इसकी जानकारी कार्यालय को दें। इस बीच नए बर्तन की उपलब्धता से संबंधित स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------


जल्द बर्तन खरीदने के निर्देश
जिले के 1326 स्कूलों में नए बर्तन खरीदने के लिए ढाई करोड़ से अधिक की राशि भेज दी गई है। संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द बर्तन की खरीदारी करें। - सत्य प्रकाश मौर्य, एमडीएम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed