फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Use a balanced diet to stay healthy

स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार का करें प्रयोग

Wed, 07 Sep 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Use a balanced diet to stay healthy
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि संतुलित आहार का प्रयोग अवश्य करें। इससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं संगीता, प्रिया, आकांक्षा, रुचि, सलोनी, खुशी, अंकिता, अनामिका, कृति ने छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। कहा कि ऐसा भोजन करें, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, वसा व खनिज तत्व मौजूद हों। अक्सर देखा जाता है कि फास्ट फूड व जंक फूड लोग लेते हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन

पोषक तत्वों के लिए हरी सब्जी, फल, दूध, पनीर, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा समय पर भोजन करना चाहिए। नियमित भोजन न करने वालों को पेट की बीमारी हो जाती है। ऐसे में हम सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। इस मौके पर डॉ. पूनम, प्रधानाचार्य हरेंद्रप्रताप यादव, डॉ. अखिलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed