{"_id":"66dde1272d6561c568023fc8","slug":"urban-center-found-closed-salary-of-seven-including-doctor-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120886-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बंद मिला अर्बन सेंटर, चिकित्सक समेत सात का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बंद मिला अर्बन सेंटर, चिकित्सक समेत सात का रोका वेतन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएम के कार्यक्रम में अधिकारियों के व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए अर्बन सेंटर मुबारकपुर के चिकित्सक व अन्य कर्मी समय से पहले अस्पताल बंद कर चल दिए। दोपहर बाद 3:37 मिनट पर पहुंचे अपर सीएमओ ने अस्पताल बंद मिलने पर चिकित्सक व छह कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है ।
रविवार को अपर सीएमओ रामानंद सिद्धार्थ इमरजेंसी सेवा के लिए खुलने वाले अस्पताल का निरीक्षण करने अर्बन अस्पताल मुबारकपुर पहुंचे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ देर पहले अस्पताल बंद हुआ है। इस पर वहां तैनात डॉ. प्रतिभा रंजन ,फार्मासिस्ट प्रमोद वर्मा, एलटी मिथलेश कुमार, स्टाफ नर्स चांदनी, जोहा सिद्धीकी, एएनएम रूशिला व तारा वर्मा का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उसके बाद अपर सीएमओ ने सीएचसी टांडा का निरीक्षण किया जहां इमरजेंसी सेवा में तैनात सभी कर्मचारी मौजूद मिले। वार्डों में भर्ती मरीज से दवाओं और उपचार के बारे में जानकारी ली जो संतोषजनक रही। अर्बन अस्पताल कश्मीरिया भी निरीक्षण किया यहां पर सभी सुविधा ठीक पाई गई।