{"_id":"645fe6994159c2811d0678b4","slug":"uppcs-exam-will-be-held-at-18-centers-today-ambedkar-nagar-news-c-13-1-232669-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 18 केंद्रों पर आज होगी यूपीपीसीएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 18 केंद्रों पर आज होगी यूपीपीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 18 केंद्रों पर रविवार को 14 मई को होने वाली यूपी पीसीएस परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र एक दिन पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाया गया। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्राध्यक्षों के साथ ही परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन का निर्देश है।
पीसीएस परीक्षा में कुल 8100 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को निर्देश है कि वे फेस मास्क लगाकर आएंगे और सैनिटाइजर साथ रखेंगे।
पानी का पारदर्शी बोतल परीक्षार्थी अपने साथ रख सकेेंगे। दो घंटे की परीक्षा के अंतिम 30 मिनट की अवधि में परीक्षार्थियों को कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश है कि शांति व शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा केंद्रों पर संबंधित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार व सीओ भी निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैनकार्ड, वोटर आईडी व आधारकार्ड में से कोई एक पहचान पत्र साथ लाना होगा। संबंधित पहचान पत्र की छायाप्रति भी साथ लानी होगी। इसके अलावा परीक्षार्थी को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा।