{"_id":"6a5de8b7ba0f48611d051658","slug":"up-electric-current-suddenly-surged-through-the-metal-channel-of-a-house-a-married-woman-suffered-a-fatal-sh-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के चैनल में अचानक से उतरा करंट, छूने से विवाहिता को लगे झटके, मौत; बचाने में पिता भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के चैनल में अचानक से उतरा करंट, छूने से विवाहिता को लगे झटके, मौत; बचाने में पिता भी झुलसे
Mon, 20 Jul 2026 03:31 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:31 PM IST
सार
घर के लोहे के चैनल में करंट उतरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। बचाने पहुंचे उसके पिता भी झुलस गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
अम्बेडकरनगर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र के खतमीपुर गांव में सोमवार को घर के लोहे के चैनल में उतरे करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय विवाहिता रीमा चौहान की मौत हो गई, जबकि बचाव के दौरान उसके पिता रामशरण घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया गया कि रीमा चौहान पत्नी बृजमोहन इन दिनों अपने मायके खतमीपुर में रह रही थीं। उनकी छह माह की एक बेटी भी है। सोमवार को घर के चैनल में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में गांव की सुनीता पत्नी प्रेमचंद आ गई। सुनीता को बचाने के लिए रीमा दौड़ी, लेकिन वह स्वयं करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में पिता रामशरण भी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची आलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक अनीता कमल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामनाथ शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विनय पांडे, भाजपा नेता ज्योतिंद्रनाथ त्रिपाठी समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन