फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Board's compartment and improvement exam on the 28th

Ambedkar Nagar News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 को

Sun, 05 Jul 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
UP Board's compartment and improvement exam on the 28th
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। सभी परीक्षाएं 28 जुलाई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालयों पर डीआईओएस की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्र शहर के बीएन इंटर कॉलेज पर संपन्न होंगी। बोर्ड ने सभी जिलों को परीक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद प्रवेश द्वार पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि सभी कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे और राउटर सक्रिय रहेंगे। प्रश्न पत्रों को मुख्य परीक्षा की तरह डबल लॉक वाली स्ट्रांग रूम अलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा। प्रश्न पत्रों के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सीसीटीवी निगरानी के बीच ही खोले और वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed