फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Board Exam Preperation

यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू, केंद्रों का हो रहा निरीक्षण

Wed, 12 Feb 2020 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam Preperation
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा निपटाने के लिए तैयारियां भी तेज कर दी हैं। 117 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए पहली बार दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 5 जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दल की 7 टीमें भी परीक्षा पर पैनी नजर रखेंगी। इन सबके बीच डीआईओएस कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए राउटर द्वारा सीसीटीवी कैमरे को कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अधिकारियों का परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आगामी 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। 79 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल माफियाओं पर लगाम कसने व नकलविहीन परीक्षा निपटाने के लिए पहली बार शासन के निर्देश पर दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 5 जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा पर पैनी निगाह रखेंगे। सचलदल की 7 टीमें भी लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्र का जायजा लेती रहेंगी। इन सबके बीच डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठकर ही अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा को ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों के कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे को राउटर के माध्यम से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था हो सके, इसके लिए लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान यदि कोई कमी मिलती है, तो उसे तत्काल दूर कराने का निर्देश भी दिया जाता है। कहा कि नकल विहीन परीक्षा निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर उत्तर पुस्तिकाओं को पूर्व में ही परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर संबंधित परीक्षा केंद्र को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जो कदम संभव हो उठाया जाए। परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश, शौचालय की व्यवस्था समय रहते कर ली बजाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सचलदल के सदस्यों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों का समय समय पर जायजा लेते रहें। इसकी समुचित जानकारी भी जिम्मेदार अधिकारियों को दी जाए। डीआईओएस विनोद सिंह को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरा व ऑडियो रिकॉर्डर सुचारु रूप से कार्य करे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed