फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Board Exam in ambedkarnagar

यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शतप्रतिशत उपस्थित रहे परीक्षार्थी

Thu, 20 Feb 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam in ambedkarnagar
फोटो 31, अंबेडकरनगर के बीएन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दूसरे दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में संगीत, व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई। इसमें 1285 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने में पूरा तंत्र लगा रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हुई थी। नकल रोकने के लिए बरती जाने वाली सख्ती का नतीजा रहा कि पहले दिन जहां करीब चार हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, वहीं नकल करते हुए एक परीक्षार्थी भी पकड़ा गया। दूसरे दिन बुधवार को मुख्य परीक्षा न होने से परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद नकल रोकने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर ही कार्य किया गया। दो सुपर जोनल व पांच जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट व सात सचल दल लगातार संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन परीक्षा थी। इसमें 8 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल संगीत गायन में 10, इंटरमीडिएट सामान्य आधारित विषय व्यवसायिक वर्ग में 606, इंटरमीडिएट कूषि शस्य विज्ञान भाग एक में 323 व भाग दो में 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी परीक्षार्थी उपस्थित थे। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर संकलन प्रभारी सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को दोनों पालियों में कुल 1285 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सभी ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। उधर, डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बुधवार को कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed