{"_id":"5e49860c8ebc3ee5e86a542d","slug":"up-board-exam-ambedkar-nagar-news-lko508910494","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा कल से, तैयारियां अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा कल से, तैयारियां अंतिम चरण में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 117 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियों को डीआईओएस कार्यालय ने पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है। विभाग के अनुसार बीते दिनों जो त्रुटिपूर्ण प्रवेशपत्र पहुंचे थे, उन्हें दुरुस्त कराकर संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दिया गया है।
79 हजार 361 परीक्षार्थियों को कोई समस्या न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, प्रकाश व फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए पहली बार दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती जहां की गई है, वहीं पहली बार डीआईओएस कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम में ऑनलाइन परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा विगत वर्ष जहां छह सचल दल थे, वहीं इस बार सात सचल दल परीक्षा पर पैनी निगाह रखेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ हो रही है। इस बार की परीक्षा में जहां परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है, वहीं परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। विगत वर्ष लगभग 82 हजार परीक्षार्थियों ने 115 केंद्रों पर परीक्षा दी थी। इस पर परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 79 हजार 361 हो गई जबकि इनके लिए 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पेयजल, प्रकाश व फर्नीचर आदि की व्यवस्थाएं पूरी कर लिए जाने का दावा डीआईओएस कार्यालय ने किया है। इसके साथ ही बीते दिनों लापरवाही के चलते त्रुटिपूर्ण प्रवेश पत्र पहुंच जाने से छात्र-छात्राओं में उहापोह की जो स्थिति थी, उसे दूर कराने का दावा भी विभाग ने किया है।
बताया गया कि त्रुटियों को दूर कराकर नया प्रवेश पत्र संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा दिया गया है। नकलविहीन परीक्षा निपटाने को लेकर भी शासन के निर्देश पर प्रशासन ने मजबूत कार्ययोजना तैयार की है।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पहली बार दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा पहली बार राउटर के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे को डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है जिससे यहां बैठकर ही परीक्षा पर ऑनलाइन नजर रखी जा सकेगी।
विगत वर्ष परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया था जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है। सचल दल को परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के लिए किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वाहन की भी व्यवस्था कर दी गई है।
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।