फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Akbarpur to be renamed as Lohia Nagar, Mughal ruler's name to be removed

UP: "लोहिया नगर" से जाना जाएगा अकबरपुर, मुगल शासक का नाम हटेगा

Mon, 19 Jan 2026 12:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Jan 2026 12:02 AM IST
सार

अंबेडकरनगर का अकबरपुर अब लोहिया नगर के नाम से जाना जाएगा। वहीं, संघतिया तिराहा अब भारत रत्न अटल विहारी के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
UP: Akbarpur to be renamed as Lohia Nagar, Mughal ruler's name to be removed
अकबरपुर नगर पालिका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुगल शासक अकबर का नाम अब नगर पालिका और रेलवे स्टेशन से हटाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। बोर्ड सदस्यों ने इनका नामकरण डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम पर करने की मुहर लगाई है।

विज्ञापन


अकबरपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के प्रमुख स्थानों के नाम बदलने और नए नामकरण से जुड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बोर्ड बैठक में सबसे अहम निर्णय अकबरपुर नगर क्षेत्र को ‘लोहिया नगर’ करने का प्रस्ताव रखा गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली से जुड़ी पहचान को और मजबूत करने की योजना बनाई गई है। इसी के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन को भी डॉ. लोहिया का नाम देने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


नगर के संघतिया तिराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी रखने का भी फैसला लिया गया। अयोध्या रोड स्थित एक प्रमुख चौराहे को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से विकसित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इन नामकरणों के साथ चौराहों के सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई जाएगी। प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को नए नामों के साथ आधुनिक स्वरूप देने की योजना पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को भेजा गया प्रस्ताव
नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा का कहना है कि बोर्ड बैठक में पारित सभी प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजा गया है। शासन से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद नामकरण और अन्य विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed