फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Union Minister handed over certificates of schemes to villagers

Ambedkar Nagar News: केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को सौंपे योजनाओं के प्रमाणपत्र

Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Union Minister handed over certificates of schemes to villagers
अंबेडकरनगर। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का हिस्सा बने। उन्होंने टांडा विकास खंड क्षेत्र के दौलतपुर महमूदपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में 25 पात्रों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृतिपत्र, आयुष्मान कार्ड व आवास की चाबी सौंपी। कहा कि सरकार प्रत्येक जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह अभूतपूर्व अभियान चला रही है।
विज्ञापन

अयोध्या से सड़क मार्ग द्वारा जिले में पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री ने पीएम आवास के चार पात्रों को चाबी, छह पात्रों को आयुष्मान कार्ड, 5 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का स्वीकृतिपत्र, पांच बच्चों को निपुण भारत का प्रमाण पत्र, पांच पात्रों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन सौंपे। साथ ही कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया। गांव निवासी अनंत यादव को स्वस्थ बालक होने का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि यह पहली सरकार है जो गांव गांव जाकर लोगों को लाभ दे रही है। उन्होंने प्रदेश व देश में तेजी से हो रहे विकास पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा व डीएम अविनाश सिंह ने सभी को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गांव में मंत्री ने ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया छिड़काव के प्रदर्शन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, सीडीओ अनुराज जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जनपद पहुंचने पर सर्किट हाउस में पुलिसकर्मियों ने सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed