फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Union budget will give new dimension to development

केंद्रीय बजट से मिलेगा देश के विकास को नया आयाम

Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Union budget will give new dimension to development
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार ने कोरोना चुनौतियों के बीच देश को ऐतिहासिक बजट दिया है। इस बजट से देश के विकास को नया आयाम मिलेगा। यह दावा प्रदेश के विधायी एवं ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर किया। वे वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में मोदी सरकार को ऐतिहासिक सफलता मिली है। दो-दो वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल कर भारत ने पूरी दुनिया में डंका बजाया। सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय बजट तैयार किया है। बजट से कृषि एवं उद्योगों को नई गति मिलेगी तो वहीं स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रावधान हुआ है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने, किसानों की आय को दोगुना करने, गांव का विकास तेज करने, सड़क व परिवहन को विस्तार देने तथा वरिष्ठ नागरिकों को आयकर मामले में राहत देने का काम किया है। उज्जवला योजना में एक करोड़ नए लाभार्थियों को जोड़ने का प्रयास हुआ। प्रवासी मजदूरों के लिए एक देश एक राशन योजना को सुलभ बनाया जा रहा है। आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर दो लाख 38 हजार करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए 16.5 लाख करोड़ का भारी भरकम बजट लागू किया। कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने सिर्फ 236 करोड़ की दाल खरीदी थी, जबकि मौजूदा सरकार ने 10530 करोड़ की दाल खरीदी। धान खरीद में भी पिछली सरकारों को काफी पीछे छोड़ दिया। कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर गंभीर है। एमएसपी को खत्म नहीं किया जा रहा है। आम जनमानस को विकास कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में आगे आएं प्रबुद्घजन
प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय पर बजट को लेकर प्रबुद्घ वर्ग की गोष्ठी को भी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। वहां उन्होंने बजट के लाभ गिनाए और प्रबुद्घजनों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में आगे आएं। जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपये कोविड वैक्सीन के लिए दिया। जन-जन के स्वास्थ्य की फिक्र कर योजनाएं लागू की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला महामंत्री डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, जयराम विमल, ज्ञानसागर सिंह, रामप्रकाश यादव, केके मिश्र व लीलावती वर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed