{"_id":"65e602a979d397eb290f2fbd","slug":"underpass-will-be-built-under-the-unmanned-crossing-in-mahamadpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-111855-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महमदपुर में मानवरहित क्राॅसिंग के नीचे बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महमदपुर में मानवरहित क्राॅसिंग के नीचे बनेगा अंडरपास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से टांडा रेल रूट पर महमदपुर मानवरहित क्राॅसिंग पर रेलवे ने अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अभियंता इसके लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। सोमवार को जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में रेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कहा कि महमदपुर क्राॅसिंग पर लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इसलिए पैदल आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। बीते दिनों रेलवे ने सभी मानवरहित क्राॅसिंग से पूरी तरह आवागमन रोकने के लिए बड़े पिलर लगा दिए हैं।
इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित महमदपुर मानवरहित क्राॅसिंग हुई। इसे नागरिक लगातार आंदोलित हैं। नागरिकों के आंदोलन को देखते हुए सोमवार को जौनपुर से रेलवे के सहायक मंडल अभियंता मनीष धवन के साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रियंवदा अकबरपुर पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार-विमर्श किया।
एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में तय हुआ कि फिलहाल स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पैदल आने-जाने लायक रास्ता छोड़ दिया जाए। यह भी तय हुआ कि क्राॅसिंग के नीचे अंडरपास बनाने के लिए बाकायदा प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके बाद इसे मंजूरी के लिए रेलवे मुख्यालय को भेज दिया जाए। बैठक के बाद रेल अधिकारियों ने कोतवाल के साथ मौके का जायजा भी लिया।